छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत मंडल आरक्षित वर्ग अधिकारी कर्मचारी संघ रायपुर पंजीयन क्रमांक छत्तीसगढ़ राज्य -२०५९ जिसका कार्यालय मकान नंबर एफ/31, सीएसपीडीसीएल, गुढ़ियारी, रायपुर में स्थित है।
इस संघ का निर्माण तत्कालीन छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत मंडल में कार्यरत आरक्षित वर्ग अधिकारी कर्मचारी के सांविधानिक हितो, सेवा सम्बंधित मामलो एवं कल्याणकारी योजनाओ से सम्बंधित कार्यवाही करने हेतु किया गया है।
इस संघ में प्रथम वर्ग अधिकारी से लेकर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी तक सदस्य तक ग्रहण कर सकेंगे। यह संघ पुरे विद्युत कंपनी में सबसे ज्यादा कर्मचारी अधिकारियो तक अर्थात संख्या बल में सबसे बड़ा संगठन है।

संघ का उद्देश्य

1. अनु. जाति/जनजाति अधिकारी कर्मचारियों के सेवा सम्बन्धी मामलो के सम्बन्घ में छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत मंडल एवं छत्तीसगढ़ शासन से संपर्क कर इन पर हो रहे अन्याय अत्याचार का निराकरण करवाना|
2. छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत मंडल की सेवाओं में कार्यरत अधिकारी कर्मचारी के पदोन्नति में आरक्षण नियम, भर्ती नियम को शासन के अनुसार लागु करना।
3. आरक्षित वर्ग के कल्याण हेतु केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा बनाये गये नियमो को पालन करने हेतु छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत मंडल में लागु करना।
4. आरक्षित वर्ग केअधिकारी कर्मचारियों पर छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत मंडल द्वारा भेद भाव की नीति न की जावे इस हेतु निरंतर संपर्क बनाये रखे।
5. राष्ट्रिय भावना के साथ भारतीय सविधान के प्रति निष्ठावान रहते हुए छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत मंडल में बिखरे हुए अधिकारी कर्मचारी को आपसी सद्धभावना हेतु संगठित करना।